काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ की बिरला से शिकायत
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी पर अपशब्द कहने और महिला सांसदों के प्रति अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। यह शिकायत पार्टी में बढ़ती तनातनी के बीच आई है। दस्तीदार ने औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति मांगी है।

कोलकाता, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत की है। दस्तीदार ने बनर्जी पर संसद के भीतर अपशब्द कहने और महिला सांसदों के प्रति अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती तनातनी के बीच आई है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में काकोली ने औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति मांगी और कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पश्चिम बंगाल के बारासात से सांसद काकोली ने पत्र में लिखा कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मुझे तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति दी जाए।
इन्होंने लोकसभा के भीतर बार-बार मुझे अपशब्द कहे। यह महिला विरोधी व्यवहार कई महिला सदस्यों के साथ हुआ है और ऐसे में दंडात्मक कार्रवाई जरूरी है। ममता बनर्जी और तृणमूल नेतृत्व की ओर से इस शिकायत पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


