तृणमूल नेताओं ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनमें राजनीतिक नैतिकता की कमी है। उन्होंने भाजपा से उनके संबंधों का भी आरोप लगाया। बागी सांसदों के समर्थन के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि अगर उनके पास समर्थन है, तो वे भाजपा में क्यों नहीं शामिल हो रहे हैं?

नई दिल्ली, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने मंगलवार को पार्टी के बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। दोनों ने आरोप लगाया कि बागी सांसदों में राजनीतिक नैतिकता की कमी है। साथ ही बागियों के भाजपा से संबंध हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को तब अकेला छोड़ दिया जब वे कथित तौर पर उत्पीड़न और राजनीतिक हमलों का सामना कर रहे थे। कल्याण बनर्जी ने यह भी सवाल उठाया कि अगर बागी सांसदों के पास उतना समर्थन है, जितना वे दावा करते हैं, तो वे औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल क्यों नहीं हो रहे हैं?पार्टी पर आरोप लगाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले टीएमसी के नेता सुखेंदु शेखर रॉय का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि अगर संगठन से कोई शिकायत है तो बागी सांसदों को भी वही रास्ता अपनाना चाहिए, जो सुखेंदु ने अपनाया है।बागी
गुट की अगुआई कर रहीं लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने एनडीए को समर्थन देने की घोषणा करते हुए स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखने का फैसला किया है। दस्तीदार ने दावा किया कि पार्टी के 20 सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखने का फैसला किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


