नीलाम होगी टाइटेनिक की दुर्लभ ‘लाइफ जैकेट’
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
लंदन, एजेंसी। दुनिया के सबसे मशहूर जहाज ‘टाइटेनिक’ की एक दुर्लभ लाइफ जैकेट पहली बार

लंदन, एजेंसी। दुनिया के सबसे मशहूर जहाज ‘टाइटेनिक’ की एक दुर्लभ लाइफ जैकेट पहली बार नीलामी के लिए तैयार है। यह जैकेट प्रथम श्रेणी की यात्री लॉरा मेबल फ्रैंकाटेली की है, जो उस भयावह रात अपनी जान बचाने में सफल रही थीं। इसकी कीमत 2.8 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इस जैकेट पर उस समय जीवित बचे कई लोगों के हस्ताक्षर हैं। इसे कॉर्क और कैनवस से बनाया गया है। फ्रैंकाटेली उन 700 लोगों में थीं, जो लाइफबोट नंबर 1 के जरिये बच पाए थे। टाइटेनिक के किसी जीवित यात्री की जैकेट पहले कभी नीलाम नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


