ईडी के समन पर लगातार दूसरी बार पेश नहीं हुईं टीना अंबानी
उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुईं। उन्हें धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले भी 9 फरवरी को उन्होंने जांच में भाग नहीं लिया। ईडी ने हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली, एजेंसी। उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर लगातार दूसरी बार पेश नहीं हुईं। धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था। इससे पहले भी वह नौ फरवरी को जारी समन पर जांच में शामिल नहीं हुई थीं। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें जल्द ही नया समन जारी किया जाएगा। 68 वर्षीय पूर्व अभिनेत्री को न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में स्थित एक लग्जरी आवासीय अपार्टमेंट की खरीद से जुड़े धन के स्रोत की जांच के लिए बुलाया गया है। इस मामले में ईडी ने हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था।
एजेंसी का आरोप है कि न्यूयॉर्क स्थित यह संपत्ति वर्ष 2023 में कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के दौरान गर्ग ने धोखाधड़ी से बेच दी थी। यह कदम ईडी द्वारा रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की 1,885 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के एक महीने बाद उठाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


