टिकटॉक के मालिक एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में

नई दिल्ली, एजेंसी। टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में गौतम अदाणी पहले स्थान पर बरकरार हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, झांग की कुल संपत्ति बढ़कर 92.8 अरब डॉलर (8.88 लाख करोड़ रुपये) हो गई। मार्च 2019 के बाद से सात गुना से अधिक झांग की संपत्ति में उछाल आया है। 2019 में उनकी संपत्ति 13 अरब डॉलर ( करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये) थी। झांग की मूल कंपनी बाइटडांस के शेयरों में लगातार तेजी के कारण उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है।
बाइटडांस कंपनी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी काम कर रही है। इससे उसके शेयरों की काफी मांग बढ़ी है।मुकेश अंबानी तीसरे सबसे अमीरभारत के उद्योगपति गौतम अदाणी 117.4 अरब डॉलर (करीब 11.24 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ इस मामले में पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, मुकेश अंबानी 86.9 अरब डॉलर (करीब 8.32 लाख करोड़) की कुल संपत्ति के साथ एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


