ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीयमुना में नहा रहे तीन युवकों की डूबकर मौत

यमुना में नहा रहे तीन युवकों की डूबकर मौत

जगतपुर स्थित श्याम घाट पर नहाने के दौरान शुक्रवार को तीन युवक डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इनकी पहचान 22 वर्षीय प्रवीण, 23 वर्षीय...

यमुना में नहा रहे तीन युवकों की डूबकर मौत
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 20 Oct 2017 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

जगतपुर स्थित श्याम घाट पर नहाने के दौरान शुक्रवार को तीन युवक डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इनकी पहचान 22 वर्षीय प्रवीण, 23 वर्षीय दीपांशु और 17 वर्षीय शैलेष के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार नांगलोई के रहने वाले तीनों युवक शुक्रवार शाम जगतपुर स्थित श्याम घाट पर यमुना नदी में नहाने आए थे। नहाते हुए सबसे पहले अचानक शैलेष डूबने लगा। प्रवीण और दीपांशु ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह दोनों भी डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोट क्लब के गोताखोरों को इन्हें तलाशने के लिए यमुना में उतारा।

बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार की टीम के छह गोताखोरों ने लगभग आधे घंटे में तीनों शव बाहर निकाल लिए। पुलिस ने इनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें