मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Mar 02, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को रविवार को पकड़ा गया। इसके अलाला, इंफाल पश्चिम जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बरामद सामान में एक नौ एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन बरामद किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



