उधार सामान न देने पर दुकानदार के परिजनों पर हमला
नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता।उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में उधार सामान न मिलने से नाराज तीन आरोपी लड़कों ने दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। यह देख पीड़ित की बहन व ममेरे भाई दीपक बीच बचाव...

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में उधार सामान न मिलने से नाराज तीन आरोपी लड़कों ने दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। यह देख पीड़ित की बहन व ममेरे भाई दीपक बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन पर बाइक के शॉकर से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और बयान के आधार पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय दीपक परिवार के साथ शिव विहार इलाके में रहता है।
प्रेम विहार गली संख्या एक में उनके मामा के लड़के की दुकान है और 26 जनवरी को वह वहीं मौजूद थे। उन्हें अपनी बाइक का शॉकर ठीक कराना था और इसलिए वह शॉकर खरीदकर लेकर आए थे। इसी दौरान रात 9:30 बजे विक्की,आयुष और हिमांशु उनके मामा के लड़के की दुकान पर आए और उधार सामान मांगने लगे। पहले से काफी उधार होने के चलते मना कर दिया। इस पर आरोपी बिगड़ गए और बहस, गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। मामा की बेटी ने विरोध किया और बीचबचाव के लिए गई तो पीड़ित दीपक भी साथ आए। इसी दौरान शॉकर उनके हाथ से गिर गया और आरोपियों ने उन पर उसकी शॉकर से हमला करके घायल कर दिया और शॉकर लेकर तीनों फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



