Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsThree Arrested in Coimbatore College Student Gang Rape Case Police Action Ensues
कोयंबटूर सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कोयंबटूर सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप: - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा, एक कांस्टेबल घायल - 2 नवंबर को दोस्त

Tue, 4 Nov 2025 09:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम कोयंबटूर, एजेंसी। तमिलनाडु में कोयंबटूर में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने जब तीनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों के पैरों में गोलियां लगी। इस घटना में एक कांस्टेबल घायल हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस को एक महीने के भीतर चार्जशीट दाखिल करने और अधिकतम सजा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

300 सीसीटीवी फुटेज की जांच की पुलिस आयुक्त ए. सरवण सुंदर ने बताया कि आरोपियों की पहचान सतीश, कार्ति और गुना के रूप में हुई है। आरोपियों ने दो नवंबर की रात को पहले युवती के दोस्त पर हमला किया था और बाद में कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक सुनसान जगह पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने लगभग 300 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और लोगों से मिली जानकारी के जरिये संदिग्धों के फरार होने के रास्ते की पहचान की। इसके बाद सोमवार रात लगभग 10:40 बजे वेल्लाकिनारू में उनके छिपे होने का पता चला। बाद में मुठभेड़ के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। जमानत पर बाहर आए थे आरोपी पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहेल से कई थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और रास्ते में लूटपाट के मामले दर्ज हैं। इनमें से सतीश और गुना हाल ही में हत्या के एक मामले में जमानत पर बाहर आए थे। घटना के समय तीनों शराब के नशे में थे। आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।