दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Mar 02, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली। दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की और स्कूल खाली कराए। जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अब आरोपी की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह एक बार फिर दिल्ली के कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिये धमकी मिली। कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने स्कूल खाली करा सभी परिसर की घंटों जांच की। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आठ बजे के बाद स्कूल पहुंचे कर्मियों ने यह धमकी भरा ई-मेल देखा तो उन्होंने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचित किया। इस बार आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट, सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी और एक अन्य स्कूल समेत चार स्कूलों को धमकी मिली है।

जांच के दौरान मौके पर डॉग और बम स्कवॉड, पुलिस, एंबुलेंस की टीमें मौजूद रहीं। मेल भेजने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस साइबर टीम की मदद से आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पिछले सोमवार को भी कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले स्कूलों के अलावा दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा और लाल किला को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।