अपडेट::बंगाल: पीएम को झालमुड़ी खिलानेवाले दुकानदार को जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम कुमार साव को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है और सीएपीएफ के चार जवानों को तैनात किया है। दुकानदार ने धमकियों की शिकायत दर्ज कराई है।

अपडेट::बंगाल: पीएम को झालमुड़ी खिलानेवाले दुकानदार को जान से मारने की धमकी

अपडेट::हेडिंग बदली गई है, दुकानदार का नाम बिक्रम कुमार साव किया गया है, पहले बिक्रम कुमार साहू था। नीचे मंत्री का बयान भी जोड़ा गया है। दुकानदार और स्टॉल की सुरक्षा में सीएपीएफ तैनात

फोन पर कहा गया दुकान को बम से उड़ा देंगे, सीएपीएफ के चार जवानों की तैनाती की गई

कोलकाता, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खिलानेवाले दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद पुलिस ने दुकानदार और दुकान की सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिए चार सीएपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।

झारग्राम में घटना

झारग्राम कस्बे में राज कॉलेज मोड़ के पास झालमुड़ी की दुकान चलाने वाले बिक्रम कुमार साव उस समय सुर्खियों में आए थे, जब प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को एक जनसभा से लौटते समय उनकी दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई।

स्टॉल को बम से उड़ाने की धमकी

साव ने झाड़ग्राम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि 17 मई से ऐसे लोगों के फोन कॉल और मैसेज आ रहे हैं, जो खुद को पाकिस्तान और बांग्लादेश का बता रहे। फोन करने वालों ने उन्हें जान से मारने और बम से उनके स्टॉल को उड़ाने की धमकी दी। साहू ने यह भी दावा किया कि व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान, कुछ लोगों ने हथियार लहराए और धमकियां दीं।

दुकान बंद कर दी थी

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए दुकानदार बिक्रम साव ने कहा, बार-बार धमकियां मिलने के बाद मैं बहुत डर गया था। मेरे परिवार के सदस्य भी सहम गए थे। मैंने कुछ दिनों के लिए दुकान बंद कर दी थी। मैंने पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मुझे पुलिस सुरक्षा दी गई है।

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध विशेषज्ञ कॉल और मैसेज के स्रोत का पता लगाने में मदद कर रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हम कॉल और मैसेज के स्रोत की पुष्टि कर रहे हैं। साहू के स्टॉल के बाहर सीएपीएफ के चार जवानों को तैनात किया है और इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

झालमुड़ी की बढ़ती लोकप्रियता

मोदी के दौरे के बाद सड़क किनारे स्थित यह छोटा सा स्टॉल शहर में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। इसके बाद झालमुड़ी की लोकप्रियता पूरे देश में कई गुना बढ़ गई।

तनाव पैदा करनेवालों से सख्ती से निपटा जाएगा: मंत्री

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने धमकियों की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में तनाव पैदा करने के ऐसे किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। घोष ने कहा कि कुछ लोग ऐसे कामों के ज़रिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। अब वह जमाना चला गया। अब हमारी सरकार है। हर चीज का माकूल जवाब दिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

बिक्रम कुमार साव को धमकी कब मिली?
बिक्रम कुमार साव को 17 मई से धमकी मिलने लगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।