ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीइस साल देश में मानसून से पहले दूसरा सबसे गर्म मौसम

इस साल देश में मानसून से पहले दूसरा सबसे गर्म मौसम

अध्ययन --दिल्ली में वायु तापमान 2010 की तुलना में इस साल 1.77 डिग्री सेल्सियस अधिक

इस साल देश में मानसून से पहले दूसरा सबसे गर्म मौसम
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Jul 2022 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अध्ययन

--दिल्ली में वायु तापमान 2010 की तुलना में इस साल 1.77 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज

--राजधानी का भू-सतह तापमान इस साल मई में 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नई दिल्ली, एजेंसी। इस साल देश में मानसून की दस्तक से पहले दूसरा सबसे गर्म मौसम रहा। सेंटर फॉर साइंस एंड इन्वायरोंमेंट (सीएसई) के नए अध्ययन के मुताबिक दिल्ली में सर्वाधिक भू-सतह तापमान 16 मई 2020 को 53.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, इस साल 14 मई को राजधानी का सर्वाधिक भू-सतह तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीएसई के अर्बन लैब के अध्ययन के मुताबिक, दिल्ली में भू-सतह का तापमान 2010 के बाद इस साल सर्वाधिक रहा है। शहर में सभी तीन मानदंडों पर उम्मीद से अधिक तापमान दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने की प्रवृत्ति समझने के लिए सीएसई ने वायु तापमान, भू सतह तापमान और सापेक्षिक आर्द्रता (उष्मा सूचकांक) की तापमान प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया। अध्ययन में कहा गया है कि दिल्ली में वायु तापमान 2010 की तुलना में इस साल 1.77 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में भू-सतह तापमान 1.95 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा है। सीएसई के विश्लेषण में कहा गया है कि प्रतिदिन औसत उष्मा सूचकांक जून 2022 में 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में मार्च और अप्रैल का महीना आमतौर पर सामान्य रहा लेकिन मई में छिटपुट स्थानों पर बारिश की बौछार पड़ने के साथ आर्द्रता बढ़नी शुरू हो गई। हालांकि, आर्द्रता में इस वृद्धि ने शहर में उष्मा सूचकांक को बढ़ा दिया जिससे लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की। सीएसई के अध्ययन में कहा गया है कि पिछले वर्षों में अधिकतम भू-सतह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में भू-सतह तापमान में मार्च से मई के बीच सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें