आर्थिक मोर्चे पर भारत के नाम रहेगी यह सदी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनई दिल्ली। भारत के जी-20 शेरपा और सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग के पूर्व सीईओ...

नई दिल्ली। भारत के जी-20 शेरपा और सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि 2047 तक भारत दुनिया की 'महाशक्ति' बन जाएगा और यह सदी हमारे देश के नाम रहेगी। आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त प्रताप सिंह की किताब इंडिया ओडिसीः फ्रॉम ए डेवलपिंग कंट्री टू एन इमर्जिंग सुपरपावर का विमोचन करने के बाद कांत ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। कांत ने कहा, आर्थिक सुधारों के दम पर केवल पांच साल में यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है।


