राहुल गांधी की यात्रा में शामिल एक व्यक्ति के मुंबई हमले से जुड़े थे तार : स्मृति ईरानी
बिलासपुर, एजेंसी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी...

बिलासपुर, एजेंसी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ एक ऐसा व्यक्ति भी था, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने 26/11 मुंबई हमले से पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों को रास्ता दिखाया था।
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उनकी रुचि राज्य के लोगों की सेवा करने से अधिक गांधी परिवार की सेवा करने में है। ईरानी ने कहा, जिस दिन से हमने अमेठी से राहुल गांधी को विदाई दी है तब से वह देश की यात्रा पर निकल पड़े हैं, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। उनका इशारा गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की ओर था।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, उनकी यात्रा अभी भी जारी है। तमिलनाडु में उन्हें एक व्यक्ति के साथ देखा गया था, जिन्होंने कहा था कि जब आप भारतीय भूमि पर कदम रखेंगे तो आप बीमार पड़ेंगे। वहीं, केरल में उन्हें ऐसे व्यक्ति के साथ देखा गया था, जिसने गाय का वध किया था और उसके साथ अपनी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट की थी।
