Delhi News: वह दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा : हाईकोर्ट
Delhi News: मुंबई, एजेंसी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कम होते मैंग्रोव (समुद्री वन) पर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि अगर हरियाली इसी तरह कम होती रही तो वह दिन

Delhi News: मुंबई, एजेंसी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कम होते मैंग्रोव (समुद्री वन) पर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि अगर हरियाली इसी तरह कम होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब लोगों को ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर साथ लेकर चलना पड़ेगा। यह टिप्पणी एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र घुगे और जस्टिस गौतम अखंड की बेंच ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमएसईटीसीएएल) की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान की। कंपनी ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए पालघर जिले में 132 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए 847 मैंग्रोव पेड़ काटने की इजाजत मांगी थी। बेंच ने कहा कि बड़ी चिंता यह नहीं है कि मैंग्रोव के पेड़ काटे जा रहे हैं, बल्कि समस्या यह है कि क्या अधिकारी यह पक्का कर रहे हैं कि बदले में लगाए गए पेड़ बचेंगे या नहीं।
अदालत ने अधिकारियों से कहा कि समस्या यह है कि आप सभी दोबारा पेड़ नहीं लगाते, लेकिन जो आप लगाते हैं, वे पेड़ सूखने लगते हैं। आप बस यह दिखाते हैं कि कुछ पेड़ लगाए हैं, लेकिन बाद में यह नहीं देखते कि वे जीवित हैं या नहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


