Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsThane Police Registers Case of Triple Talaq and Dowry Harassment in Sultanpur Incident
लखनऊ ध्यानार्थ :: निकाह के तीसरे दिन बोला ‘तीन तलाक’, केस दर्ज

लखनऊ ध्यानार्थ :: निकाह के तीसरे दिन बोला ‘तीन तलाक’, केस दर्ज

संक्षेप:

सुलतानपुर का रहने वाला है आरोपी मोहम्मद राशिद ठाणे, एजेंसी। यूपी के सुलतानपुर निवासी

Dec 02, 2025 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर का रहने वाला है आरोपी मोहम्मद राशिद ठाणे, एजेंसी। यूपी के सुलतानपुर निवासी युवक ने निकाह के तीसरे दिन की पत्नी को तीन तलाक बोलकर विवाह विच्छेद कर दिया। महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने नवविवाहित युवती की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मामला दर्ज किया है। भिवंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भिवंडी पुलिस ने मंगलवार बताया कि 25 वर्षीय पीड़ित महिला ठाणे जिले की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार, 19 अक्तूबर 2025 को मोहम्मद राशिद से उसकी शादी हुई। शादी और सुल्तानपुर जिले में उसके गांव नन्हुई जाने के तुरंत बाद उसे ससुराल वालों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ससुराल वाले शादी में मिले उपहारों से संतुष्ट नहीं थे और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। महिला के अनुसार, उसके परिवार ने उसे सोने की एक अंगूठी, घड़ी और घरेलू सामान दिया था। इनमें अलमारी, बेड, सोफा सेट, रेफ्रिजरेटर, एसी, वॉशिंग मशीन और मिक्सर शामिल था, लेकिन ससुराल वाले इन चीजों से खुश नहीं थे। महिला ने आरोप लगाया कि अंतत: उसके पति ने 21 अक्टूबर को प्रतिबंधित ‘तीन तलाक’ बोलकर उससे शादी तोड़ दी और उसके साथ मारपीट भी की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति, उसके माता-पिता और दो बहनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता) और 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इसके अलावा दहेज निवारण अधिनियम और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया, जो तीन तलाक को अपराध बनाता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।