Delhi News: चिकित्सकों से मारपीट करने वाला पार्षद हिरासत में
Delhi News: ठाणे के नगर निकाय अस्पताल में चिकित्सकों के साथ मारपीट के आरोपी पार्षद रमेश म्हात्रे ने रविवार को डोंबिवली थाने में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने शनिवार को उसकी जमानत रद्द कर दी थी। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए म्हात्रे और अन्य आरोपियों की जमानत रद्द की। एक महिला आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है।

Delhi News: ठाणे, एजेंसी। नगर निकाय के एक अस्पताल में चिकित्सकों के साथ मारपीट के आरोपी पार्षद रमेश म्हात्रे ने रविवार को डोंबिवली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। म्हात्रे को ट्रॉयल कोर्ट से मिली जमानत शनिवार को बंबई उच्च न्यायालय ने रद्द कर दी थी। अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में कहा था कि ट्रॉयल कोर्ट ने मामले को हल्के में लिया और जमानत देते समय आरोपी के आपराधिक इतिहास पर विचार नहीं किया। पीठ ने म्हात्रे के साथ नामजद चार अन्य आरोपियों की जमानत रद्द कर दी थी।
वहीं, मारपीट में शामिल एक महिला आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


