खेल : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में, सिंधु और लक्ष्य हारे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। सिंधु ने यामागुची के खिलाफ हार का सामना किया, जबकि लक्ष्य को विदितसार्न से हार मिली। अब केवल सात्विक-चिराग ही भारतीय चुनौती हैं।

खेल : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में, सिंधु और लक्ष्य हारे

बैंकॉक, एजेंसी। सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी शुक्रवार को थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन का अभियान क्वार्टर फाइनल में थम गया। अब टूर्नामेंट में सात्विक-चिराग के रूप में एकमात्र भारतीय चुनौती बची है। शीर्ष वरीयता प्राप्त सात्विक-चिराग ने जापान के ताकुमी नोमूरा और युइची शिमोगामी को 41 मिनट में 21-13, 21-14 से पराजित किया। सिंधु को जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची के हाथों एक घंटे एक मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 18-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु ने पहला गेम जीतकर शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद वह अपनी लय खो बैठीं।

सिंधु की यह यामागुची के खिलाफ 28 मुकाबलों में 13वीं पराजय है। सातवीं वरीय लक्ष्य को दूसरी वरीयता प्राप्त कुनलावुत विदितसार्न से 53 मिनट में 19-21, 16-21 से हार मिली। थाईलैंड के खिलाड़ी कुनलावुत के खिलाफ लक्ष्य की यह 11 मुकाबलों में सातवीं हार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।