वैज्ञानिकों ने चांद की मिट्टी में पहली बार उगाए चने
टेक्सास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार चांद की मिट्टी में छोले उगाने में सफलता प्राप्त की है। चांद की मिट्टी में पौधों के लिए पोषक तत्व नहीं होते, जिसे केंचुओं की खाद मिलाकर उपजाऊ बनाया गया। विशेष फंगस की कोटिंग ने पौधों को जहरीले तत्वों से भी बचाया। अगले चरण में, छोलों का स्वाद और सुरक्षा की जांच होगी।

टेक्सास, एजेंसी। अमेरिका स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार नकली चांद की मिट्टी में छोले उगाने का कारनामा कर दिखाया। कैसे मुमकिन हुई खेती : चांद की मिट्टी असल में बहुत रूखी होती है और इसमें पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व नहीं होते। इसे उपजाऊ बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने इसमें केंचुओं से बनी खाद मिलाई। साथ ही, छोले के बीजों पर खास तरह की फंगस (कवक) की कोटिंग की गई। इस फंगस ने पौधों को मिट्टी में मौजूद जहरीली धातुओं से बचाने में मदद की।रिसर्च के नतीजे : प्रयोग में पाया गया कि 75 फीसदी चांद की मिट्टी और 25 फीसदी खाद के मिश्रण में छोले अच्छी तरह उगे।
अगला कदम यह जांचना है कि इन छोलों का स्वाद कैसा है, इनमें जहरीला तत्व तो नहीं आया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


