फोम सोखेगी दस गुना ज्यादा तेज झटके
टेक्सास एएंडएम विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक नई फोम बनाई है जो सामान्य फोम की तुलना में दस गुना अधिक ऊर्जा सोखने की क्षमता रखती है। यह खोज हेलमेट, कार और हवाई जहाजों की सुरक्षा में सुधार कर सकती है। इसमें 3डी-प्रिंटेड प्लास्टिक की कड़ियां शामिल हैं, जो झटके के दबाव को फैलाने में मदद करती हैं।

टेक्सास, एजेंसी। अमेरिका स्थित टेक्सास एएंडएम विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी फोम तैयार की है, जो साधारण फोम के मुकाबले दस गुना ज्यादा ऊर्जा (झटके) सोखने की क्षमता रखती है। क्यों खास है यह खोज : इस खोज से भविष्य में हेलमेट, कार और हवाई जहाजों की सुरक्षा का स्तर पूरी तरह बदल सकता है। दरअसल, साधारण फोम में हवा के लिए छोटे-छोटे छेद होते हैं, जो दबाव पड़ने पर पिचक जाते हैं, लेकिन उनकी एक सीमा होती है। वैज्ञानिकों ने इन-फोम एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग नाम की नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसमें साधारण फोम के अंदर 3डी-प्रिंटेड प्लास्टिक की छोटी कड़ियां (स्ट्रट्स) डाली जाती हैं।कैसे
काम करती है फोम : जब इस पर कोई जोरदार झटका लगता है, तो फोम और प्लास्टिक की कड़ियां एक-दूसरे को सहारा देती हैं। फोम इन कड़ियों को मुड़ने से रोकता है, और कड़ियां झटके के दबाव को पूरे फोम में फैला देती हैं। वैज्ञानिकों ने इसे ‘सिनर्जी का जादू’ कहा है, जहां दो चीजें मिलकर अपनी कमजोरियों को दूर करती हैं और सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देती हैं।बॉक्स -कहां काम आएगी यह फोम- बैलिस्टिक और ब्लास्ट-रेसिस्टेंट हेलमेट- साइकिल और मोटरसाइकिल हेलमेट- स्पोर्ट्स गियर और प्रोटेक्टिव वियर- सड़क और रनवे सुरक्षा पैडिंग- डिफेंस कुशन और सुरक्षा उपकरण
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


