रॉकेट हमले में कार की छत ने ढाल बनकर बचाई जान
इजरायल के नेतन्या शहर में एक टेस्ला कार पर रॉकेट का भारी टुकड़ा गिरा, लेकिन कार की मजबूत छत ने इसे सुरक्षित रखा। कार के मालिक ने एलन मस्क और टेस्ला को धन्यवाद दिया, यह बताते हुए कि टेस्ला केवल एक कार नहीं, बल्कि सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक है। घटना ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया।

नेतन्या, एजेंसी। इजरायल के नेतन्या शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पार्किंग में खड़ी एक टेस्ला कार की छत पर रॉकेट का एक भारी टुकड़ा सीधे आकर गिरा। कार की मजबूत शीशे वाली छत ने उस भारी वार को झेल लिया और लोहे जैसे मलबे को कार के अंदर घुसने से रोक दिया। इस बचाव के बाद कार के मालिक ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क और टेस्ला कंपनी को दिल से धन्यवाद दिया। मालिक ने लिखा कि टेस्ला केवल एक कार नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है।रॉकेट का टुकड़ा छत पर ही अटक गया और केबिन के अंदर नहीं घुस पाया, जिससे कार का इंटीरियर पूरी तरह सुरक्षित रहा।
घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है, जो दिखाती हैं कि कैसे एक लग्जरी कार ने युद्ध के मैदान में अपनी मजबूती का लोहा मनवाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


