आतंकी पैकेज :::: मुंबई पुलिस-एटीएस ने जान मोहम्म्द के परिजनों से पूछताछ की
मुंबई। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों ने मंगलवार को गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी...
मुंबई। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों ने मंगलवार को गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी जान मोहम्मद शेख के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। यहां उसके घर की तलाशी ली।
47 वर्षीय शेख उर्फ समीर कालिया का परिवार मध्य मुंबई के सायन में रहता है। शेख का कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। अधिकारी के अनुसार, जैसे ही शेख की गिरफ्तारी सार्वजनिक हुई मुंबई अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस के जवान उसके आवास पर पहुंचे और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। शेख का परिवार सायन की एक झुग्गी में एक कमरे में रहता है। उन्होंने कहा, बाद में महाराष्ट्र एटीएस की एक टीम भी शेख के आवास पर पहुंची और उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटाई और सत्यापन किया।