स्विट्जरलैंड के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, तीन घायल
- अधिकारियों ने आतंकी हमला बताया विंटरथुर (स्विट्जरलैंड), एजेंसी। स्विट्जरलैंड के विंटरथुर शहर के

- अधिकारियों ने आतंकी हमला बताया विंटरथुर (स्विट्जरलैंड), एजेंसी। स्विट्जरलैंड के विंटरथुर शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला बताया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर धार्मिक नारा लगाते हुए सुबह अचानक लोगों पर हमला करने लगा, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी 31 वर्षीय स्विस-तुर्क नागरिक नेसिप डेडेलर है, जिसका मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इतिहास रहा है। ज्यूरिख कैंटन के सुरक्षा प्रमुख मारियो फेहर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं असाधारण रूप से इसे आतंकी हमला कह रहा हूं।
क्षेत्रीय पुलिस कमांडर मारियस वेयरमैन ने कहा कि घटनास्थल की परिस्थितियों से साफ है कि इस हमले का संबंध कट्टरपंथ और उग्रवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार सुबह 8:28 बजे पहला आपातकालीन सूचना मिली और पांच मिनट के भीतर यानी 8:33 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले से पहले आरोपी को इसी सप्ताह एक मनोरोग क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह चाकू लेकर विंटरथुर स्टेशन पहुंचा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


