Delhi News: बिलासपुर में दो गुटों की झड़प में पांच लोग घायल, निषेधाज्ञा लागू
Delhi News: इलाके में 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए, गश्त जारी एहतियातन 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियोंबिलासपुर में दो गुटों की झड़प में पांच लोग घायल, निषेधाज्ञा लागू

Delhi News: इलाके में 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए, गश्त जारी एहतियातन 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी बुलाया
बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में विवाद के बाद दो गुटों के बीच हुई झड़प के कारण इलाके में तनाव फैल गया। घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
घटनास्थल की जानकारी
बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। तभी एक व्यक्ति ने दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया।
सुरक्षा के लिए पुलिस की कार्रवाई
घायल व्यक्ति ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद खपरगंज इलाके में दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया।
एसएसपी ने बताया कि झड़प में दोनों पक्षों के करीब तीन लोग घायल हुए, जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की तैयारी
उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
घटना के बाद जिला प्रशासन ने नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी। इसके तहत बिना अनुमति लोगों के एकत्र होने और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। बीएनएसएस की धारा 163 ने पूर्व के दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 का स्थान लिया है।
पुलिस बल की तैनाती
बिलासपुर के डीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है। इलाके में करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एहतियातन 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया है। इलाके में लगातार गश्त की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.


