नगालैंड विधानसभा में असम सीमा पर तनावपूर्ण हालात पर चर्चा
Mar 12, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कोहिमा में नगालैंड विधानसभा में असम-नगालैंड सीमा पर तनावपूर्ण हालात पर चर्चा हुई। विधायकों ने सीमावर्ती इलाकों में अतिक्रमण, प्रशासनिक चुनौतियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर विचार किया। नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक ने कहा कि नगालैंड के सीमावर्ती इलाके अभी भी असुरक्षित हैं।

कोहिमा, एजेंसी। असम-नगालैंड सीमा पर तनावपूर्ण हालात का मुद्दा गुरुवार को नगालैंड विधानसभा में छाया रहा। विधायकों ने सीमावर्ती इलाके में रहने वालों के सामने आने वाली समस्याओं, अतिक्रमण और प्रशासनिक चुनौतियों पर चर्चा की। प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक अचुम्बेमो किकोन ने कहा कि नगालैंड के सीमावर्ती इलाके अब भी असुरक्षित हैं। दोनों राज्य लगभग 105 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


