विदेश : मिसाइल हमलों और हवाई नाकाबंदी से यूएई में दहशत

Feb 28, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- लगातार सुनाई दे रही धमाकों और सायरन की आवाजें - सोशल मीडिया पर

विदेश : मिसाइल हमलों और हवाई नाकाबंदी से यूएई में दहशत

दुबई, एजेंसी। संयुक्त अरब अमीरात के कई शहरों में शनिवार को दहशत और अफरातफरी का माहौल रहा। इस बीच सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और वीडियो पोस्ट की जा रही हैं, जो लोगों के भ्रम, बेचैनी और डर को बढ़ाने का काम कर रही है। इस बीच एक शारजाह निवासी ने आग्रह किया है कि बिना पुष्टि के जानकारी को साझा न करें। शारजाह निवासी बीमा पेशेवर शाजी ने अस्थिर स्थिति के बीच विश्वसनीय जानकारी की कमी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘फर्जी खबरें और पुराने वीडियो सच बताकर फैलाए जा रहे हैं, जिससे भ्रम बढ़ता है। सभी को आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए और बिना पुष्टि वाली जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।’

ईरान पर इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र ने एक ऐसे भयावह समय का सामना किया। इसकी आशंका वे महीनों से जता रहे थे लेकिन इसका उन्होंने कभी अनुभव नहीं किया था। डर से बेसमेंट में छिपे लोग अबू धाबी में रहने वाली भारतीय एआई सलाहकार निदा सैयद के लिए आज की सुबह काफी डरावनी रही, जब जेट विमान उनके इलाके के बहुत करीब से गुजरे। दुबई की निवासी माया तनेजा ने बताया कि तेज धमाकों की आवाज सुनकर वह घबरा गईं और रिश्तेदारों को फोन करने लगीं। इसी तरह अबू धाबी में रहने वाली एक भारतीय एआई कंसल्टेंट ने बताया कि लड़ाकू विमान बेहद करीब उड़ रहे थे, जिससे उन्हें इमारत के बेसमेंट में लगभग एक घंटे तक शरण लेनी पड़ी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।