अपडेट::बिजनेस::::फोन का रिचार्ज प्लान खरीदना हुआ महंगा
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दूरसंचार कंपनियां अब धीरे-धीरे अपने रिचार्ज प्लान महंगे करती जा रही है। खासकर उन प्लानों की कीमतों में बदलाव किया जा रहा ह

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दूरसंचार कंपनियां अब धीरे-धीरे अपने रिचार्ज प्लान महंगे करती जा रही हैं। खासकर उन प्लानों की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है, जिन्हें ग्राहकों द्वारा सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 84 दिनों के रिचार्ज प्लान की कीमतों में सीधे 40 रुपये की बढ़ोतरी है। इसके साथ ही, 799 वाला प्लान बंद कर दिया है। एयरटेल द्वारा रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी और ग्राहकों के एक अन्य पसंदीदा प्लान को बंद किए जाने के बाद ग्राहकों की जेब पर बोझ पड़ेगा या फिर उन्हें अब छह महीने या एक साल की वैधता वाले रिचार्ज प्लान खरीदने होंगे।
एयरटेल की इस कदम को अन्य कंपनियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अन्य दूरसंचार कंपनियां भी अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करेंगी, जिससे रिचार्ज करना महंगा होगा।नए प्लान में क्या है अहम बदलावनए 899 वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को लोकल, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते रहेंगे। इस प्लान में 84 दिनों तक हर दिन 2.0 जाबा डेटा भी दिया जाता है। प्रतिदिन का डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। पहले 859 वाले रिचार्ज प्लान में रिवार्ड मिनी कैशबैक का लाभ मिलता था लेकिन वह अब इस प्लान में दिखाई नहीं दे रहा है। उधर, कंपनी ने इस बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कंपनी ने इसी प्लान को 859 से बढ़ाकर 899 रुपये का कर दिया है। कुल मिलाकर कीमतों में 4.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बताया जा रहा है कि इस प्लान को सबसे ज्यादा खरीदा जाता था। करीब 50 प्रतिशत लोग इसी प्लान को खरीद रहे थे, लेकिन अब उन्हें ज्यादा धनराशि खर्च करनी होगी।लगातार की जा रही बढ़ोतरीयह पहली बार नहीं है, जब एयरटेल ने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी बीच-बीच में कुछ प्लान की कीमतों को बढ़ा रही है। इस वर्ष की शुरुआत में एयरटेल ने वैश्विक इंटरनेशनल रोमिंग पैक की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज चार हजार रुपये से बढ़ाकर 4,999 रुपये का कर दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


