Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTelangana SIT Issues Notice to K Chandrashekar Rao in Phone Tapping Case
फोन टैपिंग मामला: केसीआर को आज पेश होने को एसआईटी का नोटिस

फोन टैपिंग मामला: केसीआर को आज पेश होने को एसआईटी का नोटिस

संक्षेप:

तेलंगाना में फोन टैपिंग मामले में, एसआईटी ने बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। उन्हें 30 जनवरी को पेश होने को कहा गया है। बीआरएस के अन्य नेताओं को भी पहले ही पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। मामले में पूर्व खुफिया प्रमुख को मुख्य आरोपी बताया गया है।

Jan 29, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना में कथित फोन टैपिंग मामले में एसआईटी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने उन्हें 30 जनवरी को पेश होने को कहा है। नोटिस में एसआईटी ने बताया कि केसीआर की उम्र 65 वर्ष से अधिक होने के कारण दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत वह हैदराबाद के जुबिली हिल्स थाना आकर बयान दे सकते हैं या फिर शहर में अपनी सुविधा के अनुसार किसी अन्य स्थान की जानकारी टीम को दे सकते हैं। इससे पहले बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और केसीआर के बेटे के. टी. रामा राव 23 जनवरी को, जबकि वरिष्ठ विधायक टी. हरीश राव 20 जनवरी को एसआईटी के सामने पेश हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को भी हाल ही में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यह मामला पिछले बीआरएस शासनकाल के दौरान कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध और बिना अनुमति फोन निगरानी और टैपिंग से जुड़ा है। आरोप है कि इस दौरान नेताओं, कारोबारियों, पत्रकारों, न्यायपालिका से जुड़े लोगों और कई प्रमुख हस्तियों के फोन टैप किए गए। मामले में पूर्व तेलंगाना खुफिया विभाग प्रमुख टी. प्रभाकर राव को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिनसे एसआईटी पहले ही पूछताछ कर चुकी है।