बहन के प्रेम संबंध से नाराज किशोर ने की थी हत्या, तीन पकड़े

Feb 04, 2026 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तिलक नगर थाना पुलिस ने बुधवार को नाबालिग आरोपी समेत तीन लोगों को पकड़ा है

बहन के प्रेम संबंध से नाराज किशोर ने की थी हत्या, तीन पकड़े

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बहन के प्रेम संबंध से नाराज एक नाबालिग द्वारा युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तिलक नगर थाना पुलिस ने बुधवार को नाबालिग आरोपी समेत तीन लोगों को पकड़ा है। नाबालिग ने अपने दो बालिग दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बालिग आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अक्षत और 19 वर्षीय मनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने बताया कि दो फरवरी को तिलक नगर थाने में चाकूबाजी की पीसीआर कॉल मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि गंभीर रूप से घायल शिवम को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान क्राइम और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पूछताछ और पड़ताल में सामने आया कि मृतक शिवम का आरोपी की बहन से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर नाबालिग आरोपी नाराज था। इसी रंजिश में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शिवम पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से छानबीन करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;