गाली-गलौच का विरोध करने पर नाबालिग को चाकू मारा
नई दिल्ली के मदनपुर खादर में एक नाबालिग पर युवक ने गाली-गलौच का विरोध करने पर चाकू से हमला किया। घायल राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मदनपुर खादर इलाके में गाली-गलौच का विरोध करने पर एक नाबालिग पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल 16 वर्षीय राजवीर अपने परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर में रहता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 25 मार्च को वह हनुमान मंदिर वाली गली में एक दुकान के पास खड़ा था। तभी उसका जानकार युवक सोना वहां पहुंचा और उसे गालियां देने लगा।
जब राजवीर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान बचाव करते समय राजवीर के बाएं हाथ में गहरा घाव हो गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने कई वार किए और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


