महाराष्ट:: निदा खान को शरण देने वाले एआईएमआईएम नेता के घर पर चला बुलडोजर
टीसीएस के नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में आरोपी है निदा खान

- टीसीएस नासिक यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में आरोपी है निदा खान छत्रपति संभाजीनगर, एजेंसी। छत्रपति संभाजीनगर नगरनिगम ने बुधवार को एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल के आवास और अन्य संपत्तियों पर कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मतीन पटेल पर नासिक टीसीएस मामले की आरोपी निदा खान को शरण देने का आरोप है। निदा खान को सात मई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि मतीन पटेल ने उसे अपने यहां शरण दी थी।छत्रपति संभाजीनगर नगरनिगम ने नौ मई को पटेल की संपत्तियों पर कथित अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर 72 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
पटेल ने मामले में स्थगन आदेश के लिए कोर्ट का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। महापौर समीर राजुरकर ने बताया कि बुधवार सुबह नगरनिगम कर्मचारियों ने पुलिस सुरक्षा के बीच पटेल के घर, कार्यालय और कुछ दुकानों पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। गौरतलब है कि टीसीएस के नासिक कार्यालय में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण का आरोप लगे हैं, जिसकी विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


