टीसीएस धर्मांतरण मामले में निदा खान गिरफ्तार
टीसीएस धर्मांतरण मामले में आरोपी महिला कर्मचारी निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे संभाजीनगर से पकड़ा है। निदा खान पर आरोप है कि उसने एक हिंदू महिला कर्मी को इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रही। अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टीसीएस धर्मांतरण मामले में आरोपी महिला कर्मचारी निदा खान को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में निदा खान काफी वक्त से फरार चल रही थी। पुलिस ने उसे संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर नगर पुलिस और नासिक क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान के तहत की गई। टीसीएस धर्मांतरण मामले में निदा खान काफी वक्त से फरार चल रही थी। पुलिस ने शहर के नाइगांव इलाके में जाल बिछा कर गिरफ्तारी को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद उसे नासिक पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि उसे कल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले नासिक की एक स्थानीय अदालत नेटीसीएस कार्पोरेट जिहाद मामले की मुख्य आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि निदा खान के अपराधों को देखते हुए आरोपी से पूछताछ बहुत जरूरी है。
निदा खान पर लगाए गए आरोप
निदा खान टीसीएस की कर्मचारी थी। उस पर मुख्य आरोप यह है कि उसने पीड़ित हिंदू महिला कर्मी को बुर्का दिया, इस्लाम से संबंधित किताबें दीं, मोबाइल पर इस्लामिक ऐप्स इंस्टॉल करवाए और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं। आरोप है कि वे महिला को मलेशिया भेजने का लालच भी दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक निदा इस मामले में मुख्य आरोपी में से एक है।
यह था मामला
टीसीएस नासिक के बीपीओ यूनिट में कुछ महिला कर्मियों ने शिकायत की थी कि उनके सहयोगी उन्हें यौन रूप से परेशान कर रहे थे, धमकियां दे रहे थे, काम में खराब रिपोर्टिंग कर रहे थे और धार्मिक भावनाएं आहत कर रहे थे। साथ ही जबरन इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की। इस मामले में अब तक 9 एफआई दर्ज की जा चुकी है और यौन उत्पीड़न, धार्मिक भावनाएं आहत करना, धमकी और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप हैं। इसके साथ ही पुलिस अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


