विजयवाड़ा डिवीजन में खाली टैंक वैगन पटरी से उतरा
नई दिल्ली, एजेंसी। विजयवाड़ा डिवीजन के कोम्मारापुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली टैंक वैगन पटरी से उतर गया, जिससे चेन्नई रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। घटना सुबह 7:27 बजे हुई और कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे ने बहाली का काम शुरू किया और 9:45 बजे तक ट्रेन संचालन सामान्य हो गया।

नई दिल्ली, एजेंसी। दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन के कोम्मारापुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली टैंक वैगन पटरी से उतर गया, जिससे चेन्नई रूट पर कुछ घंटों तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना सुबह 7:27 बजे हुई। यह एक मालगाड़ी थी, जिसमें बेलनाकार टैंक वैगन शामिल थे और यह हजरत निजामुद्दीन (नई दिल्ली) से आंध्र प्रदेश के रेनिगुंटा के बीच संचालित हो रही थी। उन्होंने बताया कि यह खाली वैगन था, इसलिए किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, विजयवाड़ा की ओर ट्रेन संचालन सामान्य रहा, लेकिन चेन्नई की दिशा में करीब दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत बहाली का काम शुरू किया और सुबह 9:45 बजे तक चेन्नई दिशा में भी ट्रेन संचालन बहाल कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


