Delhi News: तमिलनाडु : साइनबोर्ड पर हिंदी लिखी, दो अभियंता निलंबित
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: चेन्नई, एजेंसी। राजमार्ग के एक साइनबोर्ड पर आधिकारिक दो भाषा नीति का उल्लंघन कर हिंदी शब्दों का इस्तेमाल करने पर दो सहायक अभियंता को निलंबित किया गया है।

Delhi News: चेन्नई, एजेंसी। राजमार्ग के एक साइनबोर्ड पर आधिकारिक दो भाषा नीति का उल्लंघन कर हिंदी शब्दों का इस्तेमाल करने पर दो सहायक अभियंता को निलंबित किया गया है। वहीं, दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। यह कार्रवाई तमिलनाडु सरकार ने की। इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी दी गई। तूतीकोरिन जिले में सतनकुलम-नाजरेथ राज्य राजमार्ग (एसएच-93) पर लगाए गए एक साइनबोर्ड पर तमिल और अंग्रेजी के अलावा शहरों के नाम हिंदी में भी लिखे गए थे। सरकार के अनुसार, हिंदी के शब्दों को साइनबोर्ड से मिटा दिया गया है। राज्य सरकार ने तमिल और अंग्रेजी की दो भाषा नीति का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।


