इंजीनियरिंग एडमिशन में तमिलनाडु अव्वल
तमिलनाडु में टीएनईए-2026 के लिए 3.02 लाख से ज्यादा छात्रों ने नामांकन किया है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या अधिक है। इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है, और रैंक लिस्ट 29 जून, 2026 को जारी की जाएगी।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु में टीएनईए-2026 के लिए सबसे ज्यादा 3.02 लाख से ज्यादा छात्रों ने नामांकन किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नामांकन की प्रक्रिया
तमिलनाडु में, उच्च शिक्षा विभाग के तहत कॉलेजों में इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया 6 मई से एक महीने तक चली। तकनीकी शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए कुल 3,02,373 लाख छात्रों ने नामांकन किया है, जो पिछले साल से ज्यादा है।
पिछले साल की तुलना
उन्होंने कहा, वर्ष 2025 में, नामांकन 3,01,026 थे, जिसे अब तक का सबसे ज्यादा माना गया। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 2,49,918 था। अधिकारी ने कहा कि 7.5 परसेंट हॉरिजॉन्टल कोटा मांगने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों के एप्लीकेशन की संख्या 50,373 थी। हालांकि, इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया था। लेकिन, एआईसीटीई ने अभी तक काउंसलिंग की तारीखों को मंज़ूरी नहीं दी है।
काउंसलिंग और रैंक लिस्ट
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए रैंक लिस्ट 29 जून, 2026 को तय समय के हिसाब से जारी की जाएगी। इसी तरह, आर्ट्स और साइंस कॉलेजों में एडमिशन के लिए लगभग तीन लाख एप्लीकेशन मिले हैं। आर्ट्स और साइंस कॉलेजों में प्रवेश चाहने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग भी शुरू हो गई है। काउंसलिंग सेशन 18 जून तक चलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


