अल्पसंख्यकों के खिलाफ है एफसीआरए बिल : स्टालिन
नागरकोइल (तमिलनाडु), एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने प्रस्तावित विदेशी अंशदान (विनियमन) अध

नागरकोइल (तमिलनाडु), एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने प्रस्तावित विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम संशोधन बिल (एफसीआरए) को अल्पसंख्यकों के खिलाफ करार दिया। एक चुनावी रैली में स्टालिन ने कहा कि संशोधन विधेयक खास तौर पर ईसाई सेवा संस्थाओं को निशाना बनाता है। उन्होंने कहा कि मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि में मछुआरों के लिए विशेष राहत राशि 8000 से बढ़ाकर 120000 की जाएगी। कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विदेश नीति नाकाम है। श्रीलंकाई नौसेना हमारे मछुआरों पर हमले करता रहता है। आरोप लगाया कि भारत का अपने छोटे पड़ोसी देशों पर भी कोई प्रभाव नहीं रह गया है।
विपक्षी दल एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी को लेकर स्टालिन ने कहा कि उन्होंने निजी स्वार्थों के लिए अपनी पार्टी को भाजपा के अधीन कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


