परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु में घरों-सड़कों पर काला झंडा लहराएं: स्टालिन

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रस्तावित परिसीमन के खिलाफ काला झंडा लहराने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से काले झंडे लगाने की अपील की और इसे पूरे तमिलनाडु के अधिकारों का संघर्ष बताया। स्टालिन ने सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होने का आह्वान किया और इसे जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु में घरों-सड़कों पर काला झंडा लहराएं: स्टालिन

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में पूरे प्रदेश में काला झंडा लहराने का आह्वान बुधवार को किया है। उन्होंने लोगों से घरों, सड़कों और दुकानों पर काले झंडे लगाने की अपील की। स्टालिन ने कहा कि यह किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु के अधिकारों का संघर्ष है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब आवाज नहीं उठाई गई तो संसद में राज्य की आवाज कमजोर पड़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला सचिवों को निर्देश दिया कि हर घर तक काले झंडे पहुंचाए जाएं।

उन्होंने इसे जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया।मालूम हो कि विपक्षी दलों का आरोप है कि परिसीमन से दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम हो सकता है। साथ ही, जनगणना से पहले इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर भी आपत्ति जताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।