Delhi News: तमिलनाडु : खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे मुख्यमंत्री विजय
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान खेत में जाकर किसान से बातचीत की और खुद ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने एक गांव के पास स्थित खेत में कुछ समय बिताकर ट्रैक्टर चलाया। यह घटना उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार का समर्थन करने के दौरान हुई।

Delhi News: मदुरांतकम, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान अचानक खेत में पहुंच गए। उन्होंने किसान का ट्रैक्टर चलाया और कुछ देर तक कीचड़ भरे खेत में उसे चलाते रहे। विजय का काफिला एक गांव के पास से गुजर रहा था। सड़क किनारे एक किसान ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। विजय ने अपना काफिला रुकवाया और खेत में जाकर किसान से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने खुद ट्रैक्टर की कमान संभाली। विजय ने कुछ मिनट तक खेत में ट्रैक्टर चलाया और फिर उसे मुख्य सड़क तक ले आए। वहां मौजूद लोगों ने उनका अभिवादन किया।
विजय सफेद शर्ट और धोती पहने हुए थे। वह छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार मरागाथम कुमारवेल के समर्थन में मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रोड शो कर रहे थे।


