तमिलनाडु में महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल लॉंच

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने 'सिंगप्पेन विशेष बल' की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करना है। यह पुलिस इकाई सार्वजनिक स्थानों की निगरानी और गश्त करेगी, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करेगी और उत्पीड़न को रोकने में मदद करेगी।

तमिलनाडु में महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल लॉंच

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मंगलवार शाम को ‘सिंगप्पेन विशेष बल’ की शुरुआत की। इसका उद्देश्य राज्य में महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना है। यह विशिष्ट पुलिस इकाई सार्वजनिक स्थानों की निगरानी और गश्त, संवेदनशील एवं असुरक्षित क्षेत्रों की पहचान तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार के प्रयासों को और मजबूत करेगी।सरकार ने कहा कि यह पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करेगी और लोगों में विश्वास पैदा करेगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न को रोकेगी और महिला एवं बाल-हितैषी समाज के लिए जन-प्रेरित आंदोलन की दिशा में काम करेगी।मुख्यमंत्री

ने शाम पांच बजे राजारथिनम स्टेडियम, एग्मोर में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक महेश कुमार अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस विशेष बल की शुरुआत की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।