तमिलनाडु: अन्नाद्रमुक के एक और विधायक का इस्तीफा, टीवीके में शामिल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चेन्नई में अन्नाद्रमुक पार्टी के विधायक एस. एसक्की सुबैया ने विधानसभा से इस्तीफा देकर टीवीके में शामिल होने का फैसला किया है। उनका इस्तीफा स्पीकर जेसीडी. प्रभाकर द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले तीन अन्य विधायकों ने भी इस्तीफा दिया था। अन्नाद्रमुक ने दल-बदल की आशंका जताई है, लेकिन टीवीके ने इन आरोपों को खारिज किया।

तमिलनाडु: अन्नाद्रमुक के एक और विधायक का इस्तीफा, टीवीके में शामिल

चेन्नई, एजेंसी। अन्नाद्रमुक पार्टी में विधायकों के इस्तीफे का दौर जारी है। मंगलवार को पार्टी का एक और विधायक विधानसभा से इस्तीफा देकर सतारुढ़ टीवीके में शामिल हो गया है। विधायक एस. एसक्की सुबैया ने स्पीकर जेसीडी. प्रभाकर को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे बाद में स्वीकार कर लिया गया। इस्तीफे के तुरंत बाद वे टीवीके मुख्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले पार्टी के तीन विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, अन्नाद्रमुक ने आरोप लगाया कि विधायकों के इस्तीफे के तुरंत बाद टीवीके में शामिल होने से दल-बदल की आशंका है। ऐसे में इस्तीफे स्वीकार न किए जाए।

टीवीके ने इन आरोपों को खारिज किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।