तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पुलिस और सामान्य प्रशासन संभालेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिफारिश पर 10 मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए हैं। राज्यपाल आर. विश्वनाथ अर्लेकर ने इन पोर्टफोलियो को मंजूरी दी। विजय गृह, पुलिस, और शहरी विकास जैसे विभागों का प्रभार संभालेंगे, जबकि अन्य अनुभवी नेताओं को विभिन्न मंत्रालय दिए गए हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पुलिस और सामान्य प्रशासन संभालेंगे

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु में 10 मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिफारिश पर राज्यपाल आर. विश्वनाथ अर्लेकर ने पोर्टफोलियो को मंजूरी दे दी। तमिलनाडु लोकभवन की ओर से एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में बतया गया कि 10 मई को विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की थी। शनिवार को मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए। बताया गया कि मुख्यमंत्री विजय खुद गृह, पुलिस, सामान्य प्रशासन, महिलाओं, युवाओं व बच्चों के कल्याण, शहरी विकास, जल आपूर्ति से जुड़े विभाग संभालेंगे। अनुभवी नेता के.ए. सेंगोत्तैयान को वित्त मंत्री बनाया गया है।

एन. आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन मंत्री, आधव अर्जुन को सार्वजनिक निर्माण तथा खेल मंत्री, डॉ. के.जी. अरुणराज को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है।इनके अलावा, पी. वेंकटरमणन को खाद्य और नागरिक आपूर्ति, आर. निर्मल कुमार ऊर्जा संसाधन और कानून, राजमोहन को स्कूली शिक्षा, तमिल विकास, सूचना और प्रचार, डॉ. टी.के. प्रभु को प्राकृतिक संसाधन, खनिज और खान जबकि एस. कीर्तना को उद्योग मंत्री बनाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।