ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान की यूरोप में पहली वार्ता

सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान की यूरोप में पहली वार्ता

ओस्लो। एजेंसी अफगानिस्तान की सत्ता पर पिछले साल अगस्त में कब्जा करने के बाद

सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान की यूरोप में पहली वार्ता
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 24 Jan 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ओस्लो। एजेंसी

अफगानिस्तान की सत्ता पर पिछले साल अगस्त में कब्जा करने के बाद तालिबान ने पहली बार यूरोप में पश्चिमी राजनयिकों के साथ आधिकारिक वार्ता शुरू की है। इसके तहत नॉर्वे की राजधानी ओस्लो स्थित एक होटल में बातचीत हुई।

अफगानिस्तान के संस्कृति एवं सूचना उपमंत्री जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट कर कहा कि बैठक में प्रतिभागियों ने माना कि अफगानिस्तान की सभी समस्याओं का एकमात्र हल संयुक्त समन्वय और आपसी समझ है। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि देश में बेहतर राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा परिणाम के लिए अफगानिस्तान के सभी नागरिकों को काम करने की जरूरत है। माना जा रहा है कि इस बैठक में तालिबान के प्रतिनिधि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा रोकी गई 10 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि को जारी करने की मांग भी करेंगे। वार्ता से पहले पश्चिमी राजनयिकों ने अफगानिस्तान के महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार की रक्षा करने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इस बैठक में यूरोपीय संघ, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और मेजबान नॉर्वे के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें