Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTajinderpal Singh To Lead Indian Team at Asian Indoor Athletics Championship
खेल : एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे तूर

खेल : एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे तूर

संक्षेप:

एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे तूर इंडोर एथलेटिक्स नई दिल्ली,

Jan 08, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे तूर इंडोर एथलेटिक्स नई दिल्ली, एजेंसी। एशियाई खेलों में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता गोला फेंक (शॉट-पुट) खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। चीन के तियानजिन में 6 से 8 फरवरी तक होने वाली इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए टीम 3 फरवरी को रवाना होगी। तूर का दबदबा : भारतीय टीम में दो बार एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके तूर के अलावा युवा गोला फेंक खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल भी शामिल हैं। तूर तियानजिन में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदारों में से एक होंगे क्योंकि वह पिछले कई वर्षों से एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में अपनी स्पर्धा में दबदबा बनाए हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंजाब के 31 वर्षीय तूर ने पिछले साल इस प्रतियोगिता में 19.72 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अस्ताना में 2023 में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसी वर्ष उन्होंने भुवनेश्वर में 21.77 मीटर का राष्ट्रीय आउटडोर रिकॉर्ड बनाया था। लंबी कूद के खिलाड़ी शाहनवाज खान और त्रिकूद में अनुभवी खिलाड़ी प्रवीण चित्रवेल भी नए सत्र की शानदार शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। तेजस्विन शंकर (हेप्टाथलॉन) और मणिकांत होब्लिधर (60 मीटर) इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पुरुष टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ी हैं। देश की शीर्ष महिला फर्राटा धाविका नित्या गंधे और अभिनया राजाराजन 60 मीटर दौड़ में प्रतिस्पर्धा करेंगी जबकि मौमिता मंडल महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ और लंबी कूद में भाग लेंगी। 18 सदस्यीय टीम : पुरुष : मणिकांत होबलीधर (60 मीटर), तेजस शिरसे (60 मीटर बाधा दौड़), जे आदर्श राम (ऊंची कूद), सीवी अनुराग और शाहनवाज खान (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल (त्रिकूद), समरदीप सिंह गिल, तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), तेजस्विन शंकर (हेप्टाथलॉन)। महिला : नित्या गंधे, अभिनया राजराजन (60 मीटर), मौमिता मंडल और प्रज्ञान प्रशांति साहू (60 मीटर बाधा दौड़), पूजा (ऊंची कूद), एंसी सोजन और मौमिता मंडल (लंबी कूद), योगिता (शॉट पुट) और केए अनामिका (पेंटाथलॉन)।