विदेश :वाशिंगटन के हाई स्कूल में चाकूबाजी, छह घायल
टैकोमा (वाशिंगटन) के एक हाई स्कूल में चाकूबाजी की घटना में चार छात्र और एक सुरक्षा गार्ड सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो खुद भी घायल हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर है।

टैकोमा (वाशिंगटन), एजेंसी। अमेरिका के टैकोमा शहर के एक हाई स्कूल में चाकूबाजी की घटना में चार छात्र और एक सुरक्षा गार्ड सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। टैकोमा पुलिस विभाग की प्रवक्ता शेल्बी बॉयड के अनुसार, घटना में शामिल संदिग्ध एक भी है, जिसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। वह भी इस घटना में घायल हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। टैकोमा फायर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता चेल्सी शेफर्ड ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर दोपहर 1:38 बजे टीम फॉस हाई स्कूल पहुंची। वहां पांच घायलों का मौके पर इलाज कर उन्हें अस्पताल भेजा गया, जिनमें से चार की हालत गंभीर थी, जबकि एक को मामूली चोटें आईं हैं।
छठा घायल संदिग्ध है, उसे भी हल्की चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


