Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsT20 World Cup 2024 India and Sri Lanka to Host from February 7 to March 8
खेल : अगले साल सात फरवरी से आठ मार्च तक हो सकता टी-20 विश्व कप

खेल : अगले साल सात फरवरी से आठ मार्च तक हो सकता टी-20 विश्व कप

संक्षेप:

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 विश्व कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2024 तक होगा। 20 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जिसमें 55 मैच खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में होगा, जबकि...

Sep 09, 2025 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल होने वाला टी-20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च तक हो सकता है। टूर्नामेंट में 20 टीमें चुनौती पेश करेंगी। भारत के पांच और श्रीलंका के दो शहरों में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में होगा। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची तो यह श्रीलंका के कोलंबो में होगा। भारत और पाकिस्तान हाईब्रिड मॉडल के तहत तटस्थ स्थल पर खेलते हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए समय निर्धारित कर दिया है। इसकी जानकारी सदस्य बोर्डों को दे दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसका पूरा कार्यक्रम हालांकि अभी तय नहीं हुआ है। अभी तक 15 टीमें इस वैश्विक टूर्नामेंट का टिकट कटा चुकी हैं। इटली ने पहली बार टी-20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। बाकी बची पांच टीमों में से दो अफ्रीका क्वालिफायर से और तीन टीमें एशिया व पूर्वी एशिया प्रशांत क्षेत्र के क्वालिफायर से आएंगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे। टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसके बाद सुपर आठ चरण और सेमीफाइनल होंगे।