खेल : टी-20 मुंबई लीग : अर्जुन, सिद्धांत को खेलने की मंजूरी
टी-20 मुंबई लीग : अर्जुन, सिद्धांत को खेलने की मंजूरी मुंबई। अर्जुन तेंदुलकर और

टी-20 मुंबई लीग : अर्जुन, सिद्धांत को खेलने की मंजूरी मुंबई। अर्जुन तेंदुलकर और विकेटकीपर-बल्लेबाज सिद्धांत अधतराव को टी-20 मुंबई लीग के चौथे सत्र की नीलामी में शामिल होने के लिए पात्र घोषित किया गया है। पिछले सत्र में दोनों अलग-अलग राज्य संघों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अर्जुन पिछले कुछ सत्र से गोवा के लिए खेल रहे हैं, वहीं सिद्धांत ने पिछले सत्र में पुडुचेरी से खेलने के बाद वहां से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर लिया है। बीसीसीआई ने दोनों को इसलिए अनुमति दे दी है क्योंकि पिछले 12 महीनों में किसी ने भी किसी अन्य राज्य लीग में हिस्सा नहीं लिया है।
पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों की नीलामी 2 मई को आयोजित की जाएगी जबकि टूर्नामेंट जून में खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


