खेल : आसिफ का ‘पंच’, केरल ने चैंपियन मुंबई को पहली हार का स्वाद चखाया

Dec 04, 2025 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, केरल ने चैंपियन मुंबई को 15 रन से हराया। संजू सैमसन ने 46 रन बनाए। यूपी ने समीर रिजवी (70) की मदद से चंड़ीगढ़ को 40 रन से हराया। असम ने विदर्भ को 58 रन से हराया।

खेल : आसिफ का ‘पंच’, केरल ने चैंपियन मुंबई को पहली हार का स्वाद चखाया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : संजू सैमसन, विष्णु विनोद और शराफुद्दीन के दम पर मिली जीत, यूपी ने चंडीगढ़ को 40 रन से शिकस्त दी आसिफ का ‘पंच’, केरल ने चैंपियन मुंबई को पहली हार का स्वाद चखाया लखनऊ, एजेंसी। कप्तान संजू सैमसन (46), विष्णु विनोद (नाबाद 43) और शराफुद्दीन (नाबाद 35, एक विकेट) के बाद केएम आसिफ (पांच विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से केरल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन मुंबई को सत्र की पहली हार का स्वाद चखा दिया। गुरुवार को इलीट ग्रुप ए मुकाबले में मुंबई 15 रन से हार गई। बड़ा स्कोर बनाया : केरल ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया।

संजू सैमसन और रोहन कुन्नुमल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। चौथे ओवर में शम्स मुलानी ने रोहन कुन्नुमल (दो) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। केरल का दूसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा। सैमसन ने 28 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के से 46 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में पांच पारियों में 160 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर, अथर्व अंकोलेकर, साईराज पाटिल, शम्स मुलानी और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिए। मुंबई की खराब शुरुआत : 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। उसने पहले ही ओवर में आयुष म्हात्रे (तीन) का विकेट गंवा दिया। फिर सरफराज और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने पारी संभाली। रहाणे ने 18 गेंदों में पांच चौकों से 32 रन बनाए। सरफराज खान ने 40 गेंदों पर 52 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 32 रन, शिवम दुबे 11 रन और साईराज पाटिल 13 रन बनाकर आउट हुए। एक समय 17.1 ओवर में मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 148 रन था। उसके बाद मुंबई ने महज 15 रन में शेष पांच विकेट गंवा दिए। विग्नेश पुथुर ने दो जबकि शराफुद्दीन, एम डी निधीष और अब्दुल बासित ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। समीर के पचासे से जीता उत्तर प्रदेश कोलकाता। उत्तर प्रदेश ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ समीर रिजवी (42 गेंद, 70 रन) के दम पर चंड़ीगढ़ को 40 रन से हरा दिया। इलीट ग्रुप बी उप्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। माधव कौशिक ने 67, सिद्धार्थ यादव ने 28 और रिंकू सिंह ने 24 रन का योगदान दिया। चंड़ीगढ़ के संदीप शर्मा ने 26 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में चंड़ीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 172 रन ही बना सकी। चंड़ीगढ़ के लिए मनन वोहरा (61) के अलावा निखिल ठाकुर (32), अर्मित लबाना (नाबाद 30), चिरागवीर ढींडसा (12), निखिल शर्मा (11) और गौरव पुरी (10) ने छोटे-छोटे योगदान दिए। उत्तर प्रदेश के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन और विप्रज निगम ने दो विकेट लिए। असम ने विदर्भ को हराया लखनऊ। असम ने इलीट ग्रुप ए में विदर्भ पर 58 रन से जीत दर्ज की। असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 175 रनों का स्कोर बनाया। अब्दुल अजीज कुरैशी ने (57) और निहार डेका (52), सुमीत घाडीगांवकर और साहिल जैन (12-12) रन बनाकर आउट हुए। आकाश सेनगुप्ता ने सात गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने तीन, दर्शन नालकंडे ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में मुख्तार हुसैन और आकाशसेन गुप्ता (तीन-तीन विकेट) की अगुआई में असम के गेंदबाजों ने विदर्भ की पूरी टीम को 17.5 ओवर में 117 के स्कोर पर समेटकर मुकाबला अपने नाम किया। ध्रुव शौरी ने 36, कप्तान हर्ष दुबे ने 23 और यश राठौड़ 20 रनों का योगदान दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;