ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीस्वामी ओम को जंतर मंतर पर महिलाओं ने पीटा

स्वामी ओम को जंतर मंतर पर महिलाओं ने पीटा

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में विवादित बयान और उटपटांग हरकतों से सुर्खियों में आए स्वामी ओम की मंगलवार को जंतर-मंतर पर महिलाओं ने पिटाई कर दी। घटनाक्रम के अनुसार नेशनल पैंथर पार्टी ने अनंतनाग में अमरनाथ...

स्वामी ओम को जंतर मंतर पर महिलाओं ने पीटा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 11 Jul 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में विवादित बयान और उटपटांग हरकतों से सुर्खियों में आए स्वामी ओम की मंगलवार को जंतर-मंतर पर महिलाओं ने पिटाई कर दी। घटनाक्रम के अनुसार नेशनल पैंथर पार्टी ने अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन में बिना बुलावे पहुंचे स्वामी ओम पहुंचे, उन्हें देखकर महिलाओं का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आयोजकों ने बताया कि स्वामी ओम बिना निमंत्रण के अपने सहयोगी मुकेश जैन के साथ जंतर मंतर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल कुछ महिलाओं ने स्वामी ओम को देखकर विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान स्वामी ओम के सहयोगी मुकेश जैन ने बीच-बचाव करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्होंने एक महिला पर हाथ भी उठा दिया। बस, इसी के चलते महिलाओं का गुस्सा बढ़ गया। महिलाओं ने अन्य प्रदर्शनकारियों की मदद से स्वामी ओम और मुकेश जैन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उधर भीड़ को देखकर स्वामी ओम ने कुर्सी को अपनी ढाल बनाने की कोशिश की। इस दौरान उनके सहयोगी मुकेश जैन ने लोगों पर कुर्सी फेंककर उनका गुस्सा और भड़का दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्वामी ओम और मुकेश जैन को काफी मशक्कत के बाद भीड़ से बचाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें