जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत

Mar 01, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली में मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी मोहम्मद आजाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे अचेत हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मंडोली जेल परिसर में रविवार सुबह एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नई सीमापुरी निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आजाद के रूप में हुई है। जेल प्रशासन ने उसे तड़के अचेत हालत में गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से सूचना मिलते ही हर्ष विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उधर, परिजनों ने आजाद की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मां शकीला ने बताया कि 24 फरवरी को जेल में उसके साथ मारपीट हुई थी, जिसकी सूचना परिजन को मिली थी। इस संबंध में पीसीआर कॉल भी की गई थी। आजाद एनडीपीएस के एक मामले में बंद था। शनिवार को कड़कड़डूमा अदालत में पेशी के दौरान उसने मां से कुछ रुपये लाने को कहा था। रविवार सुबह पड़ोसी को जेल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली। मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।