होमस्टे में रूसी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हिमाचल प्रदेश के कसोल में 29 वर्षीय रूसी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव होमस्टे के शौचालय में मिला। महिला अपने मित्र के साथ पार्वती घाटी घूमने आई थी। मित्र ने उसे बेहोश पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुल्लू, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कसोल में एक 29 वर्षीय रूसी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव शनिवार को एक होमस्टे के शौचालय में मिला। पुलिस के अनुसार, रूसी महिला अपने एक मित्र के साथ पार्वती घाटी स्थित कसोल घूमने आई थी और दोनों एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। शनिवार को उसके मित्र ने उसे शौचालय में अचेत अवस्था में पाया। चिकित्सा सहायता पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को दी। इसके बाद मणिकर्ण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


